Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

Transfer posting:पटमदा, बोड़ाम, पोटका, चाकुलिया व श्यामसुंदरपुर थाने के प्रभारी बदले गए

जमशेदपुर :

वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वानन ने ग्रामीण क्षेत्र के पांच थाना प्रभारियों का सोमवार को तबादला कर दिया। पोटका थाना प्रभारी अशोक राम को पटमदा, बोड़ाम थाना प्रभारी काजल दुबे को श्यामसुंदरपुर, रामदयाल उरांव को पोटका, शंकर लकड़ा को बोड़ाम और रंजीत उरांव को चाकुलिया का नए प्रभारी बनाया गया है।

पटमदा थाना प्रभारी रहे राजेश कुमार और श्यामसुंदरपुर थाना के वशिष्ठ रविदास को लाइन हाजिर किर दिया गया है। वहीं चाकुलिया प्रभारी रहे अशोक नायक को साकची यातयात थाना में पदस्थापित किया गया है। रामदयाल उरांव इससे पहले बहरागोड़ा, रंजीत उरांव सोनारी थाना में और शंकर लकड़ा गोलमुरी पुलिस लाइन में पदस्थापित थे।

गौरतलब है गत दिनों झारखंफ मुक्ति मोर्चा के विधायक संजीव सरदार, समीर महंती और मंगल कालिदी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। पटमदा और पोटका थानेदार की शिकायत की गई थी।

Related Post