Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

मंजीत गिल ने की जरूरतमंद परिवार की मदद बस्तीवासियों ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर:-

आज गोलमुरी नामदा बस्ती में सिख समाज के लोगों ने भाजपा नेता और समाजसेवी मंजीत गिल को सम्मानित किया.रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल को पिछले दिनों भाजपा जमशेदपुर जिला मंत्री बनाया गया था,जिसके बाद शहर के कई इलाकों में स्वागत किया गया था.इसी क्रम में आज नामदा बस्ती के जीता सिहं बगान में सिख समाज के लोगों ने रंगरेटा महासभा के आॅडिटर बलविंदर सिहं के नेतृत्व में केक काटकर, पुष्पगुच्छ देकर और माला पहनाकर स्वागत किया.इस अवसर पर सतपाल सिहं मिट्ठु,वरयाम सिहं,राजू सिहो,सीता कौर,बेबी कौर,अन्नू कौर,भोली कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.मंजीत गिल ने कहा रंगरेटा महासभा और पार्टी आपके सुख-दुख में हमेशा सहयोगी रहेगी.

कार्यक्रम के उपरांत मंजीत गिल और महासभा गोलमुरी की प्रधान जस्सी कौर टुईलाडुंगरी के अवतार सिहं को घर जाकर आर्थिक मदद की.बताते चलें कि अवतार सिहं मजदूरी का काम करते हैं और उनके पैर में काम के दौरान भारी सामान गिरने से पैर का अंगूठा काटना पडा़.मंजीत गिल ने अवतार सिहं को बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम से रिम्स रेफर करवाया था,जहाँ वे 20 दिन तक भर्ती रहे.रिम्स में आॅपरेशन के बाद अवतार के पैर का अंगूठा काटा गया और फिलहाल वह बेड पर है.मंजीत गिल ने उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार के एक महिने का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेते हुए आर्थिक सहयोग भी किया.

Related Post