Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

केएन त्रिपाठी का लाल बिल्डिंग चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री सह इंटक नेता का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता

गम्हरिया। जमशेदपुर से राँची जाने के क्रम में गम्हरिया पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केएन त्रिपाठी का लाल बिल्डिंग चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव राजू रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें गम्हरिया स्थित टाटा लांग प्रोडक्ट्स कम्पनी से हो रही समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया गया। पूर्व मंत्री ने इस मामले पर पहले स्थानीय स्तर पर कम्पनी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर हल करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर राज्य के मुख्यमंत्री से इसके समाधान की मांग की जाएगी। इस मौके पर स्टील मज़दूर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, अजय ओझा, स्वपन पांडे समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post