Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पर्दाफाश:फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को लूटने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार

रामगढ़ :-रामगढ़ जिले के भदानी नगर ओपी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने शनिवार को धर दबोचा है। घटना के संबंध में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि भदानी नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 177/20 का अनुसंधान किया जा रहा था । जिसमें पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाई जा रही थी।

जिसमें 6 लोगों को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट के आरोप में सूरज यादव, चंदन कुमार महतो, राहुल यादव उर्फ भोला यादव, सिकंदर यादव, विनोद यादव और आकाश महली को रामगढ़ जिला के वासल ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं इन सभी को

गिरफ्तार किया गया जिनके पास से दो मोटरसाइकिल चाकू और मोबाइल टैब साथ ही 2000 रुपए भी बरामद किया गया है।

जानकारी हो कि 1 सितंबर 2020 को हैदराबाद की भारत फाइनेंसियल इंक्यूलोशन लिमिटेड प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से भदानी नगर ओपी क्षेत्र के कुर्से गांव के पास लूटपाट की घटना को इन लोगों ने अंजाम दिया था।

Related Post