Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

चोरी: हरहरगुट्टू काली मंदिर का दान पेटी तोड़ रुपए उड़ा ले गए चोर

जमशेदपुर:-बागबेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात मंदिर में चोरी की घटना हुई है। हरहरगुट्टू काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और दान पेटी तोड़कर रुपए निकाल चलते बने।

मंदिर कमेटी के संयोजक संजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे तक वे और कमेटी के लोग वहां थे।चोरी की घटना को देर रात अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है।दान पेटी में 8 से 10 हजार रुपए था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

कमलेश सिंह

Related Post