Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

सरकारी दर से अधिक दाम पर भी किसानों को नहीं मिल रही खाद

घाटशिला:

स्थिति यह है कि एक किसान को एक बार में जितनी जरूरत है उतनी यूरिया खाद नहीं मिल रही है

अच्छी बारिश होने के बाद अब किसान के सामने खाद का संकट उत्पन्न हो गया है। लैंपस और दुकानों से किसानों को मांग के अनुरूप खाद नहीं मिल पा रही है। इसकी एक वजह सरकार का किसानों के प्रति उपेक्षा पूर्ण नीति है। वहीं दूसरी और खाद की किल्लत होना भी है। स्थिति यह है कि एक किसान को एक बार में जितनी जरूरत है उतनी यूरिया खाद नहीं मिल रही है। इस बार खरीफ सीजन में अनुमंडल में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी हुई है। पिछले दिनों बारिश अच्छी हो जाने के बाद यूरिया की डिमांड बढ़ गई है। लेकिन उन्हें आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है।

घाटशिला: कमलेश सिंह

Related Post