Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

युवा राजद सोनारी कपाली बस्ती की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची की हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग करते हुए साकची स्ट्रीट माइल रोड पर विरोध प्रदर्शन किया

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसकी हत्या किए जाने की खबरें सुनने को मिलती है . इसी कड़ी में युवा राजद सोनारी कपाली बस्ती की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची की हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग करते हुए साकची स्ट्रीट माइल रोड पर विरोध प्रदर्शन किया . युवा राजद ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द से सजा दिलाने के लिए इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए . साथ ही साथ दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है . इस अवसर पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष शुभम सिन्हा , नगर अध्यक्ष कमलेश यादव , सरायकेला नगर अध्यक्ष अस्विनी , राजद नगर अध्यक्ष रजीउल्ला , गौतम सिंह , सोनू , वैभव , अंकित , सुमित श्रीवास्तव , चंदन , चिंटू , मनीष , समेत कोल्हान प्रभारी मौजूद थे .

Related Post