Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कदमा भाटिया बस्ती के दो भाइयों ने मिलकर तीसरे भाई की पिटाई के घर से बाहर निकाला घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी उमेश लाल पर दो भाइयों ने जानलेवा हमला कर मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में घायल की पत्नी ने उमेश के दो भाई महेश और नितेश लाल पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों ने उमेश को घर से निकालने के लिए उस पर राड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उमेश को दोनों भाई हो कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में कर रही है।

Related Post