Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया

फोटो : शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाते झामुमो के सदस्यों

घाटशिला:झामुमो की ओर से शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के दिगडी़ मोड़ पर झारखंड के मसीहा शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा माल्यार्पण कर हम 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद बाघराय मार्डी ,केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, जिला संगठन सचिव रबींद्रनाथ मार्डी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन , झामुमो नेता जितेंद्र सिंह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रिय नाथ वास्के, हरीश भगत हरमोहन महतो, रूप मंडल, हेमंत भकत ,जलेश्वर वर्मा, गुरु चरण उपाध्याय, सागर महतो , स्वपन सोरेन ,निर्मल महतो ,हाड़ीराम सोरेन आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

 

Related Post