Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, हवाई अड्डा के पास हुआ हादस

बोकारो: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा के समीप सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-1 निवासी आलोक तूरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आलोक अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बोकारो हवाई अड्डा के पास गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए मां-बेटा सड़क किनारे हवाई अड्डा के समीप एक चाय दुकान के पास खड़े हो गए। तभी अचानक आलोक जमीन पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को गिरा हुआ देखा, जबकि उसकी मां मदद के लिए रो रही थी। लोगों ने तत्काल उसे उठाकर बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लगातार बदलते मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और आकाशीय बिजली की संभावना के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Post

You Missed