Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

18 जून को होगी प्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप*

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 18 जून को मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतालिया चक्रधरपुर में किया जाएगा।

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दीपक पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होगी। इसमें 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिका, 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष, 28 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष, 45 से 55 वर्ष और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को योगासन भारत के सीओपी सिलेबस को ध्यान में रखते हुए आसनों का चयन करना होगा। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाएगा।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Post