Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

आदिवासी भूमिज समाज के पारंपरिक स्वशासन ढांचा गत व्यवस्था के पुनर्गठन हेतु आसनबनी तरफ की एक बैठक का आयोजन।

जमशेदपुर /पोटका

आदिवासी भूमिज समाज के पारंपरिक स्वशासन ढांचागत व्यवस्था के पुनर्गठन हेतु पोटका के कुलडीहा पंचायत अंतर्गत कुलडीहाग गांव में आसनबनी तरफ की एक बैठक शुक्रवार आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भास्कर सिंह सरदार के द्वारा किया गया । इस अवसर पर बैठक में आसनबनी तरफ के 33 गांव के हातु सरदार एवं ग्रामीण महिला -पुरुष उपस्थित रहे। बैठक में आमंत्रित अतिथि के रूप में कालिकापुर तरफ सिद्धेश्वर सरदार एवं पोटका तरफ हरिश सिंह भूमिज उपस्थित थे। अतिथियों ने मौके पर झारखंड पेसा नियमावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेसा कानून में ग्राम सभा को असीमित अधिकार दिया गया है। उन्होंने हातु सरदार,गादी सरदार के अधिकार व कार्यों के बारे में बताया। समुदाय समाविष्ट आपसी समन्वय प्रक्रिया कैसे हो,एवं इसे सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक माह ग्रामसभा की बैठक, प्रत्येक 3 माह पर गादी सरदार की बैठक एवं प्रत्येक 6 माह में तरफ की नियमित बैठक करने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी किया गया। अंत में सर्वसम्मति से दिगारसाई के गादी के रूप में धनुराम सिंह,कुलडीहा के गादी हृदय सिंह,तिलामुड़ा गादी गोबिंद सरदार, डोमजुड़ी गादी रथूसिंह सरदार तथा मानहाड़ा के गादी गौरी सरदार को नियुक्त किया गयाओर सभी नवनियुक्त गादी को लाल पगड़ी एवं प्रमाण पत्र देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामेश्वर सरदार,पुतुल सरदार,उमापद सरदार, हेमंत सरदार,सूरज सरदार,बलराम सिंह,मुचीराम सिंह, महेंद्र सिंह,वीणा सिंह,नियती सिंह,गुरुवारी सिंह,लगी सिंह, प्रह्लाद सिंह, संतोष सिंह,अरुण सिंह,भोला सिंह,भीम सिंह, गांधारी सिंह सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित आदि उपस्थित रहे

वाईट —सिद्धेश्वर सरदार।

वाईट —रामेश्वर सरदार।

वाईट —हरिश सिंह भूमिज।

Related Post