Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा की ओर से रूंगटा गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील चोमाल, प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौधरी, जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल और चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही बीएड, सीए, सीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधि अग्रवाल, वंश कुमार पसारी, पुनायक सराफ, तनिष्क शर्मा, माही अग्रवाल, कौशल शर्मा और श्रीदास फिरोजीवाला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए ऋषिका केडिया और सिद्धि अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सीए परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले यश अग्रवाल, सीएस परीक्षा में सफल रवीना अग्रवाल और CLAT परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली वंशिका जिंदल को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बाद मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बलराम सुल्तानिया और सलाहकार सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश खिरवाल एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई।

सत्र 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष पद पर विपुल दाहिमा, पीयूष गोयल और रवि अग्रवाल, महासचिव पद पर प्रियम चिरानिया, कोषाध्यक्ष पद पर शशांक अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर पुनीत सराफ और प्रियांशु केडिया को जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारी सदस्यों में मोहित अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लीलेश खिरवाल, मानव जोशी, वैभव बजाज, सोनू शर्मा, कुणाल दोदराजका, गौरव अग्रवाल, निशान चौबे, आलोक जैन, पंकज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, बसंत खंडेलवाल, महेश अग्रवाल और राजेश पिरोजीवाला शामिल हैं।

कार्यक्रम में बलराम सुल्तानिया ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज और जनहित के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा मंच सामाजिक सेवा और समाज के विकास के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रियम चिरानिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल ने दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंच के सदस्य और समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Post