चाईबासा: प्रस्तावित जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम की मासिक बैठक कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद पिछली बैठक की पुष्टि, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा और प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुनीत शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या त्रुटि सुधारने में सहयोग करें।
धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची की जांच के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोगों के नाम सूची से छूट जाते हैं, जिससे वे मतदान के अधिकार से वंचित रह जाते हैं।
बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता पूर्ण चंद्र कायम ने दिया। बैठक को पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, सुखलाल हेम्ब्रम, सकारी दोंगो, सुरेश चंद्र सावैयां, ललित दोराईबुरु, शैलेश गोप, चंद्रभूषण बिरुवा और प्रशिक्षक समीर सुंडी ने भी संबोधित किया।
बैठक में भारत जोड़ो यात्री आनंद सिंकु, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम, प्रस्तावित जिला पदाधिकारी जानवी कुदादा, नूतन बिरुवा, अशोक सुंडी, कैरा बिरुवा, राधा मोहन बनर्जी, मासुम रजा, मोहन सिंह हेम्ब्रम, लियोनार्ड बोदरा, अविनाश कोड़ाह, जगदीश सुंडी, शिवा बांदिया, विक्रमादित्य सुंडी, मो. ईमरान, संभु चरण पिंगुवा, कृष्णा सामड, मो. फिरोज अहमद, नारायण सिंह पूर्ती, शिवकर बोयपाई, डॉ. क्रांति प्रकाश, सूरज सुंडी, सतीश चंद्र कोया, विनीत लागुरी, विकास केराई, महाबीर प्रसाद, सुशील दास, मो. शब्बीर अहमद, जितेन्द्र सिंह, जावेद जमाल, करण सोनकर, शमीम गद्दी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

