Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

शिव पूजा गजन पर्व समिति हल्दी पोखर के द्वारा, भगवान शिव जी की गजन पर्व धूमधाम से मनाया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दी पोखर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव पूजा गजन पर्व समिति के द्वारा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, बेहतर बारिश ओर अच्छी फसल पैदावार आदि को लेकर भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शिव गजन पर्व मनाया गया। पर्व के पहला दिन शनिवार 6 जून 2026 को मां पार्वती के अंश माने जाने वाले यात्रा घट लाकर स्थापित किया गया। जीसके पश्चात रविवार 7 जून 2026 शाम को 3 दिन का निर्जला उपवास रहकर, करीब 6,50 संख्या में भक्त के द्वारा अपनी विधि विधान के साथ नहाकर- धोयाकर हल्दी पोखर क्लब कमल तालाब में पूजा अर्चना कर गाजे- बाजे के साथ भगवान शिव जी की पवित्र झूलन एवं जाम डाली लेकर हल्दीपोखर दुर्गा मंदिर से, रंकणी मंदिर, वापस मुख्य शिव मंदिर या गजन स्थल तक लाया गया, साथ हि भक्त के, हर हर महादेव के जय कारे से पूरा महल भक्तिमय हो गया। रात को भक्त द्वारा भगवान शिव जी कि साज सज्जा में गोरिया भार लाकर भक्ति भाव से भगवान शिव जी की पूजा अर्चना किया गया, जीसके पश्चात रात को छौ नित्य का आयोजन कर रात भर भगवान शिव जी की जागरण चलाया गया। पर्व के अंतिम दिन सुबह पाट आने के पश्चात, इस धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर आंदोलनकारी बबलू चौधरी, उप मुखिया ओम गुप्ता, देव पालित, शुभम बोस, समिति के अध्यक्ष सुनील मुंडा सचिव रामलाल गोप, कोषाध्यक्ष सुब्रत पालित के साथ मनोज सरदार, राम सिंह, जयपाल मुंडा, प्रणब राम,कल्याण सरकार, अयोध्या गुप्ता, रामलाल गोप आदि उपस्थित रहे।

वाईट —जयपाल मुंडा

वाईट-बबलू चौधरी।

Related Post