Breaking
Sun. May 31st, 2026

झारखंड फ़ोटोग्राफ़िक एसोसिएशन सेंट्रल की समीक्षा बैठक संपन्न, 6th इमेजिंग एक्सपो की तैयारियों पर हुआ मंथन

रांची। झारखंड फ़ोटोग्राफ़िक एसोसिएशन सेंट्रल द्वारा रविवार को रांची स्थित Hotel Mercury में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6th इमेजिंग एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा करना एवं उसके सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करना था।

बैठक में झारखंड के 17 जिला इकाइयों से आए फ़ोटोग्राफ़रों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एक्सपो के आयोजन, प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने, नई तकनीकों के प्रदर्शन, फ़ोटोग्राफ़ी व्यवसाय से जुड़े अवसरों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 6th इमेजिंग एक्सपो फ़ोटोग्राफ़ी जगत से जुड़े पेशेवरों, युवा फ़ोटोग्राफ़रों और उद्योग प्रतिनिधियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से नवीनतम तकनीकों, उपकरणों और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं की जानकारी साझा की जाएगी।

बैठक में सभी जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और एक्सपो को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Post