Breaking
Sat. May 30th, 2026

भूमिज समाज के पारंपरिक सशासन व्यवस्था के तरफ और पीड़ गादी का पहचान करते हुए पागड़ी पहनाके प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत हेसलआमदा पंचायत के चाडरीपाठ में आदिवासी भूमिज समुदाय का प्रचलित पारंपरिक प्रथा तरफ, गादी पीड़, एवं हातु सरदार को पुनर्गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तिलाईझोर गांव के हातु सरदार अद्धेन्दु सरदार के द्वारा किया गया। बैठक में कालिकापुर, हल्दी पोखर, एवं आसनबनी, ईन तीन तरफ के विभिन्न गांव की हातु सरदार, मुड़ा, नाया, डाकुआ, देवरी, गादी पीड़ सरदार, एवं तरफ सरदार, को बैठक में उपस्थित सज्जनों ने प्रस्ताव पारित करते हुए, तीन तरफ की क्षेत्र आधार बनाते हुए, 9 भाग में बांटा गया। उसमें से 17 गादी पीड़ सरदार, की पहचान किया गया। उसमें से हल्दी पोखर तरफ के बालीडीह गांव के सुदर्शन भूमिज एवं सारसे गांव के हिमांशु सरदार सरदार को पागड़ी पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर पहचान किया गया। गादी में से सोहदा के पीड़गादी रवि सिंह और रोलाडीह के राहुल सिंह सरदार को लाल पगड़ी और प्रमाण पत्र देखकर पहचान किया गया। इस बैठक में उपस्थित 35 हातु मुड़ा सरदार , 13 नाया एवं 15 डाकुया को भी सज्जनों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर पहचान किया गया, साथ हि इन लोगों गादी पीड़ सरदार ओर तरफ़ सरदार के क्षेत्र और कार्य के बारे में जानकारी दिया गया। इस मौके पर तरफ और पीड़ गादी को एक-एक डायरी दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदिवासी भूमिज समाज का अगला बैठक पोटका के कुलडीया पंचायत अंतर्गत लिपि घुटू गांव में 12 जुन को आयोजन होगा। बैठक में मौके पर भूमिज समाज के हरीश भूमिज,रथु सिंह सरदार, मनोरंजन सरदार, पुतुल सरदार, रामेश्वर सरदार, कालीचरण सरदार, अद्धेन्दु सरदार, अभिषेक सरदार ,सुबोध सरदार, रायचरण सरदार, हिमांशु सरदार, अमोल रंजन सिंह सरदार, कोरमु सिंह, अमर सिंह सरदार, जयराम सरदार, नरेश सरदार, मेयालाल भूमिज, शत्रुघ्न भूमिज, शिवनाथ सरदार, लखविंदर भूमिज सुजीत भूमिज, मदन सरदार ,आदि उपस्थित रहे।

वाईट —हरीश भूमिज।

वाईट–रामेश्वर सरदार।

वाईट—

Related Post