Breaking
Tue. May 26th, 2026

पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

चाईबासा: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने चाईबासा स्थित शहीद पार्क आईबीपी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आम जनता की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की मांग की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक प्रखंड स्तर पर लोगों से संपर्क कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे।

कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल टैक्स वसूली में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए उत्पाद शुल्क और अन्य करों के कारण ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी हैं। इसका असर परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आम लोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया। केंद्र सरकार तेल कंपनियों के माध्यम से जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने मांग की है कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त करों को कम कर आम जनता को राहत दे।

अभियान में सन्नी सिंकु, अशरफुल होदा, सुरेश सावैयां, सुरज मुखी, दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, सीताराम गोप, सोनाराम कोड़ाह, सुरेश चंद्र सावैयां, सिकुर गोप, संजय हेम्ब्रम, चंद्रभूषण बिरुवा, सकारी दोंगो, जादोराय मुंडरी, शैलेश गोप, राहुल पूर्ती, सुखलाल हेम्ब्रम, जम्बी कुदादा, राखी सालुजा, सुनीता लकड़ा, कैरा बिरुवा, राधा मोहन बनर्जी, विजय तिग्गा, मो. तस्लीम अंसारी, महेश प्रसाद साहू, नारायण सिंह पूर्ती, मो. फिरोज अहमद, शैली शैलेन्द्र सिंकु, अमृत माझी, प्रदीप बाग, अदृश्य पूर्ती, मो. इमरान, डॉ. क्रांति मिश्रा, विनीत लागुरी, विकास केराई, राजू कोड़ा, मो. जहाँगीर आलम, फिरोज अशरफ, चन्दन यादव, कुंदन कुमार, शमीम सिद्दीकी और करण सोनकर सहित अन्य मौजूद थे।

Related Post