जमशेदपुर। पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दुलाल भुईयां ने भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रहित, संगठन और जनसेवा के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
दुलाल भुईयां ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भाजपा आज जिस मजबूती और व्यापक जनसमर्थन के साथ देशभर में आगे बढ़ रही है, उसमें नितिन नवीन का नेतृत्व, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने सदैव पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है और युवाओं को राजनीति एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया है।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़े।
ल
दुलाल भुईयां ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और अंत्योदय की भावना है, जिसे नितिन नवीन पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशहित में ऐतिहासिक कार्य करता रहेगा।
उन्होंने अंत में पुनः जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें निरंतर ऊर्जा, शक्ति और सफलता प्रदान करें ताकि वे लंबे समय तक देश और संगठन की सेवा करते रहें।

