Breaking
Fri. May 22nd, 2026

तेतुलिया में तलाकशुदा महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाला गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

बोकारो:- सियालजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेतुलिया में तलाकशुदा पत्नी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड तथा मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 मई 2026 की रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मनोज रजवार नामक व्यक्ति अपनी तलाकशुदा पत्नी लक्ष्मी देवी को पिस्तौल दिखाकर धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया।

इसके बाद SIT टीम ने ग्राम तेतुलिया पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी मनोज रजवार (40 वर्ष), पिता स्व. कैलाश रजवार, निवासी दुखीडीह बस्ती थाना कतरास (कपुरिया ओपी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा लाल रंग की मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी देवी और आरोपी मनोज रजवार के बीच लगभग तीन वर्ष पूर्व धनबाद न्यायालय से तलाक हो चुका था। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला को धमकी देता था और अपनी बेटी को जबरन साथ ले जाने का दबाव बना रहा था। घटना के दिन पीड़िता अपनी बहन के घर तेतुलिया आई हुई थी, जहां आरोपी ने पहुंचकर हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में सियालजोरी थाना कांड संख्या 30/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 20 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।उसके पास से एक देशी खट्टा, एक जिंदा कारतूस

लाल रंग की मोटरसाइकिल आदि सामान बरामद किया गया है

इस छापेमारी दल में पु.अ.नि. रंजीत प्रसाद यादव, थाना प्रभारी सियालजोरी

पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, स.अ.नि. सुरेन्द्र मरांडी

रंजीत कुमार पासवान, सुजीत बड़ा. आदि पुलिसकर्मी शामिल थे.

Related Post