Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों के बीच किट वितरण शुरू

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में भारत की जनगणना-2027 के तहत जनगणना क्षेत्रीय कार्य के लिए प्रतिनियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण शुरू किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला स्तर पर किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान अपर उपायुक्त, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से 10 प्रगणकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सही तरीके से पूरा करना जरूरी है।

साथ ही उपायुक्त ने सभी जनगणना चार्ज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला सांख्यिकी कार्यालय से समय पर किट का उठाव कर प्रगणक और पर्यवेक्षकों के बीच वितरण सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Post