चाईबासा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा के निर्देश पर जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मौहम्मद शाकिर सर एवं सचिव रवि चौधरी सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 / 05 / 2026 को पीएलबी रेणु देवी, पीएलबी हेमराज निषाद एवं पीएलबी रत्ना चक्रवर्ती के द्वारा 90 दिवसीय विशेष गहन जागरूकता अभियान के दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के स्किल डेवलपमेंट केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में शामिल जागरूकता हेतु जरूरी एवं महत्वपूर्ण कानूनी संबंधित बातों से अवगत कराते हुए बताया गया कि आजकल युवक एवं यूवतियों को मानव तस्करी के साथ घरेलू हिंसा के लिये बड़े पैमाने पर शिकार बनाया जा रहा है मौजूद लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य उन्हें बताया गया कि आपके ही बीच के लोग आप तक आएंगे और आपको बड़ी-बड़ी ख्वाब दिखा कर बड़े-बड़े शहरों में ले जाकर बंधुवा मजदूर बना देंगें और आपकी शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जाता है मौजूद लोगों को बताया गया कि यदि अपने परिवार के भरण पोषण के लिए बड़े शहरों में जाते हैं तो आप अपनी रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग में करवा ताकि आपकी विषम परिस्थिति में सरकारी सुविधा प्राप्त कराया जा सकता है लोगों को फोस्टर केयर योजना स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से बताया गया लोगों ने इन योजनाओं की जरूरी दस्तावेज के बारे में जानना चाहा तो दस्तावेज के भी बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक रहने की बात कही गई अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो वह अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कर सकते हैं इसके अलावा बाल श्रम बाल विवाह इत्यादि कानूनी संबंधित बातों से अवगत कराया गया प्राधिकार के कार्य उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और अंत में धन्यवाद कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।
90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

