Breaking
Tue. May 19th, 2026

*दवा दुकानों की बंदी को लेकर भाजपा नेता ने उपायुक्त को सौंपा पत्र*

चाईबासा: जिले में 20 मई को दवा दुकानों की प्रस्तावित बंदी को लेकर भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम को पत्र सौंपकर जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

सौंपे गए पत्र में हेमन्त कुमार केशरी ने कहा है कि जानकारी के अनुसार जिले की सभी दवा दुकानें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बंद रहेंगी और हड़ताल पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि जिलेभर में दवा दुकानें बंद रहती हैं तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

उन्होंने आशंका जताई कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। सरकारी अस्पतालों में कुछ दवाएं उपलब्ध हो सकती हैं, लेकिन निजी चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाएं मरीजों को नहीं मिल पाएंगी, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त से मांग की है कि मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक दवा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दवा नहीं मिलने से किसी प्रकार की बड़ी घटना या मरीजों को नुकसान का सामना न करना पड़े।

उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द उचित कदम उठाने की अपील की है, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध हो सके।

Related Post