चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 23 मई से 7 जून तक सीताराम रुंगटा रिक्रिएशन हॉल, टाउन क्लब में शतरंज समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा।
इस कैंप में 5 वर्ष से 16 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। कैंप के मुख्य ट्रेनर मनीष शर्मा होंगे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग 1800 है। वहीं गेस्ट ट्रेनर के रूप में फीडे इंस्ट्रक्टर बिस्वजीत चटर्जी, मणिदीप मुखी, कमल किशोर देवनाथ और बसंत खंडेलवाल बच्चों को शतरंज की बारीकियां सिखाएंगे।
कैंप का प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया है। जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर से बच्चों को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, जो रांची में आयोजित होने वाली है, के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और वे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कैंप में कई अन्य ट्रेनर्स ने भी प्रशिक्षण देने की सहमति दी है। इच्छुक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन मनीष शर्मा के मोबाइल नंबर 90319 24408 पर संपर्क कर करा सकते हैं। यह कैंप केवल पहले 50 बच्चों के लिए आयोजित किया जाएगा।

