Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

आधुनिक पद्धति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ, अत्याधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बूलैंस के जरिए सेफ्टी फास्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग संपन्न ।

जमशेदपुर—-

जमशेदपुर के साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के द्वारा प्रति माह आयोजित होने वाले निरंतर तीन महीने चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, आठ दिनों का फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रति माह भारतवर्ष के कोने कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण के कायल हो जाते। बही साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाईव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए सीपीआर ( गोल्डन आवर रहते कैसे किसी घायल को पुनर्जीवन देकर अस्पताल पहुंचा सकते हैं ) जिसमें किस तरह से स्ट्रेचर ड्रील एवं एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति को अपनाना है, जानकारी आधुनिक पद्धति एवं हाइड्रोलिक स्ट्रैचर के जरिए प्रदान किया गया। ट्रेनिंग के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश, उत्तम कुमार गोराई उपस्थित रहे।

वाईट—अरिजीत सरकार।

Related Post