जमशेदपुर।शहर में नवल टाटा हॉकी अकादमी ने मंगलवार को अपने अत्याधुनिक परिसर में समर कैंप 2026 की शुरुआत की। 11 मई से 23 मई तक चलने वाले इस दो सप्ताह के कैंप में युवा हॉकी खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल रणनीति का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक आयोजित सत्रों में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अकादमी के हेड कोच मनीष कुमार ने अनुशासन और पेशेवर प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। पूर्व भारतीय सेना हॉकी खिलाड़ी मनजीत सिंह ने खिलाड़ियों को मेहनत, समर्पण और भारतीय हॉकी की गौरवशाली परंपरा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अकादमी ने सीमित अवधि के लिए पंजीकरण प्रक्रिया खुली रखने की घोषणा की है, ताकि इच्छुक खिलाड़ी भी इस प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बन सकें।

