Breaking
Tue. May 12th, 2026

जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को होगा झारखंड शनि शांति यज्ञ, भजन संध्या व प्रसाद वितरण का आयोजन

जमशेदपुर: शनिदेव मंदिर में आगामी 16 मई, शनिवार को झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जुगसलाई दुःखु मार्केट के समीप रेलवे लाइन किनारे स्थित सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में संपन्न होगा।

मंगलवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दामोदर शनि बाबा ने बताया कि अमावस्या के पावन अवसर पर सुबह 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन की शुरुआत होगी, जो शाम 6:30 बजे तक चलेगी। वहीं शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक विशेष नागरिकों द्वारा विशेष हवन-पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि दोपहर 11 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा। वहीं शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे।

पूरे धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर शनि बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

कार्यक्रम के पूर्व दिवस शुक्रवार, 15 मई की शाम महिलाओं द्वारा शिव चर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है।

इस मौके पर अशोक शर्मा, अरविंद मिश्रा बब्बू, नंदकिशोर ठाकुर, शैलेश कुमार मुन्ना, ललन चौधरी, जसवीर सिंह, विष्णु सोनकर, संतोष सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post