Breaking
Fri. May 8th, 2026

15 से 17 मई तक होगा द्वितीय वर्गीस कोशी मेमोरियल जिला अंडर एज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में द्वितीय स्वर्गीय वर्गीस कोशी मेमोरियल जिला अंडर एज ग्रुप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 मई तक सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल टाऊन क्लब में किया जाएगा।

संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि स्वर्गीय वर्गीस कोशी टाटा कॉलेज के छात्र रहे थे और उन्हें विश्व शतरंज संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय मास्टर का खिताब प्राप्त हुआ था।

उन्होंने बताया कि 15 मई को अंडर-7 एवं अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। 16 मई को अंडर-9 एवं अंडर-13 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 17 मई को अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को Royal Enfield⁠� एसपी वेंचर्स के सौजन्य से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक एज ग्रुप में शीर्ष दो खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

गर्मी को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में 10 मिनट प्लस 5 सेकेंड इंक्रीमेंट के साथ चार चक्र के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है तथा खिलाड़ी 13 मई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रतियोगिता के संयोजक संघ के कार्यकारिणी सदस्य सूरज तीयू हैं।

Related Post