रांची :* झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए बड़ी खबर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी और विशेष योग्यता वाले स्नातक पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 600 से अधिक नियुक्तियों की मांग की गई है। आयोग ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कई नियुक्तियों की मांग की गई। इनमें से कई तकनीकी पद इसमें शामिल हैं। कुल 611 रिक्त रिस्टोर की जाएगी।
*कब से शुरू होगा आवेदन*
JSSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। ज्यादातर पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक या तकनीकी डिग्री मांगी गई है। कुछ पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
*कैसे होगा चयन*
भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT के जरिए पूरी की जाएगी। चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। राज्य में लंबे समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर तकनीकी और साइंस बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अभी से आवेदन प्रक्रिया और सिलेबस की जानकारी जुटाने में लग गए हैं।

