Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

चतरा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चतरा : चतरा मंडल कारा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के उपायुक्त (DC) रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक (SP) अचानक निरीक्षण के लिए जेल पहुंचे। इस औचक छापेमारी से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच खलबली मच गई। डीसी और एसपी के नेतृत्व में जेल के प्रत्येक वार्ड की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। निरीक्षण के बाद डीसी रवि आनंद ने बताया कि कैदियों के खाने-पीने की गुणवत्ता, मेडिकल सुविधाओं और रहने की व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद कर जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। वहीं, एसपी ने सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जेल के अंदर आने वाले हर सामान की गहन स्कैनिंग की जाए। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post