Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

गृह प्रवेश दिवस पर लाभुक को मिला नया आवास, उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

चाईबासा: गृह प्रवेश दिवस कार्यक्रम के तहत जिले में उपायुक्त द्वारा लाभुकों को नए आवास में प्रवेश कराया गया। इसी क्रम में टोंटो प्रखंड के ग्राम पुरनापानी में अबुआ आवास योजना के लाभुक मुक्ता गौड़ का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना भी की गई और उपायुक्त ने लाभुक को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किया। साथ ही परिसर में पौधारोपण कर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

गृह प्रवेश के बाद उपायुक्त ने अंडा उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया और मुर्गी व बत्तख पालन का जायजा लिया। उन्होंने लाभुक सुनीता सूंडी से अंडा उत्पादन की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद पंचायत भवन पुरनापानी का निरीक्षण करते हुए भवन की स्थिति, पेयजल और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रंग-रोगन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने और कार्यालय कक्ष में सक्सेशन बोर्ड लगाने को कहा।

उपायुक्त ने +2 उच्च विद्यालय पुरनापानी का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इसके अलावा ग्राम मौदा, पंचायत बामेबेसा स्थित जैविक संसाधन केंद्र का निरीक्षण कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली और विपणन को लेकर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का निरीक्षण कर इसकी सराहना की।

मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी टोंटो, संबंधित पंचायत के मुखिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post