Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास

चाईबासा: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। उनकी इस हैट्रिक जीत की खुशी में जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बार परिसर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

बार परिसर में अनिल कुमार महतो के पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल कुमार महतो ने कहा कि वे पहले की तरह अधिवक्ताओं के जनकल्याणकारी कार्यों के लिए लगातार काम करते रहेंगे और उनके अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू, निरंजन प्रसाद साव, अंकुर कुमार चौधरी, सतीश चंद्र महतो, नीरज कुमार, रमेश चौबे, सुभाष चंद्र मिश्रा, किशोर महतो, कैसर परवेज, राजाराम गुप्ता, सुकुमार दरिपा, प्रणव दरिपा, राकेश पांडे, बसंत केसरी, धरणीधर नाग, विक्रम मुंडा, सरफराज खान, अली हैदर, प्रमोद प्रसाद, राजेश कुमार नाग, अरुण प्रजापति, नंदा सिन्हा, किशोर कुमार सिन्हा, प्रहलाद महतो, हरीश शांडिल, मनोज महांति, रेनू महतो, अंजू बान सिंह, अनामिका गोप, किरण बोईपाई, रंजीत गागराई, बसंती देवगम, लक्ष्मी सिंकू, सुनाई हेस्सा और पूनम बिरुली सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Post