जमशेदपुर—-
एक दिल को झकझोर करने का वारदात जो कायरता को दर्शाता वह है पहलगाम आतंकी हमला. आज 22 अप्रैल, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाएं, पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों एवं वीर सपूत सेना के जवानों के नाम प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने, रक्तदान के जरिए श्रद्धांजलि अर्पण किया। ऐसे वीर रक्तवीरों ने आज भी अपना खून बहाया, परन्तु आज का खून किसी जरुरतमंदों के नसों में बहा, जो भारतीय संस्कृति को दर्शाता। भारतीय खून बहाता है तो किसी के ज़िन्दगी बचाने के लिए. आज ऐसे वीर नागरिकों, सपूतों के नाम रवि शंकर पात्रो, डॉक्टर विनय कुमार सिंह, बी शेषा गिरी, गणेश, शुभेंदु मुखर्जी, मोहम्मद दानिश, पी रामाकृष्णन, सात एसडीपी रक्तदान के जरिए एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए, टीम पीएसएफ ने 1818 वां एसडीपी रक्तदान को पुरा कर, इस कीर्तिमान को पहलगाम हमले में वीरगति को प्राप्त लोगों के नाम समर्पित कर दिया। मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर पुष्पा झा, तकनीशियन अनुप कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई उपस्थित रहे।

