New Indian Abacus Franchise Launched in Agrico, Boost to Children’s Skill Development
जमशेदपुर:एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस नई शाखा की शुरुआत फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय द्वारा की गई, जो क्षेत्र में बच्चों के कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक प्रयास बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाते हैं.
इंडियन अबेकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इंडियन अबेकस केवल एक शिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणितीय दक्षता और समग्र मस्तिष्क विकास को निखारने वाला प्रभावी मंच है.
इस अवसर पर कदमा सेंटर हेड श्रीमती अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के प्रोडक्ट एवं प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. वहीं श्री संजीव तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नई फ्रेंचाइजी को प्रोत्साहित किया.
कार्यक्रम में जुगसलाई सेंटर हेड श्रीमती निधि गुलाटी एवं करंदीह सेंटर हेड श्रीमती कंचन सिंह भी मौजूद रहीं. सभी अतिथियों ने नई शाखा की सफलता की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए लाभकारी बताया.