Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

जुड़ी गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी गांव के समीप बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बगीॅकोचा निवासी 22 वर्षीय सालीन पुराण की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तेंतला ढाकढोला निवासी फनी भूषण सरदार, तेंतलापोड़ा पंचायत निवासी राजकुमार सरदार और कोरगासाई निवासी दुखीराम सरदार एक बाइक पर सवार होकर चारडीहा की ओर से हाता की तरफ जा रहे थे। वहीं हेसलआमदा पंचायत के बगीॅकोचा निवासी सालीन पुराण अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जुड़ी गांव के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार सरदार, दुखीराम सरदार और सालीन पुराण को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जबकि फनी भूषण सरदार का इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। एमजीएम में इलाज के दौरान सालीन पुराण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Related Post

You Missed