Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

वर्कर्स कॉलेज सहकारी गृह निर्माण समिति में प्रशांत तिवारी सचिव और एनसी मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित

जमशेदपुर। वर्कर्स कॉलेज सहकारी गृह निर्माण समिति के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चुनाव में सदस्यों ने सचिव, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान किया। परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा गया।

सचिव पद के चुनाव में प्रशांत कुमार तिवारी ने 30 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी डीपी शुक्ला को 21 मत मिले। वहीं अध्यक्ष पद पर एनसी मिश्रा ने 28 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी रन विजय सिंह को 23 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजीव रंजन को सर्वाधिक 34 मत प्राप्त हुए और उन्होंने जीत हासिल की। सीएसपी सिंह को 17 मत मिले। प्रबंधकारिणी समिति के पुरुष सदस्य पद पर शिवेंद्र कुमार सिन्हा 29 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इस पद पर लालताप्रसाद दुबे को 19 और जेके तिवारी को दो मत मिले।

महिला प्रबंधकारिणी सदस्य के पद पर मनीषा पांडे ने 31 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। बीना देवी को 30, आशा देवी और पार्वती देवी को 28-28 मत मिले। वहीं विभा कुमारी को 21 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को समर्थकों ने बधाई दी। समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई प्रबंधकारिणी कॉलोनी के विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगी। साथ ही समिति के कामकाज को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

Related Post