Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

भगवान परशुराम जयंती पर ठाकुरबाड़ी में पूजन, बड़ी संख्या में लोग शामिल

चाईबासा: रविवार को विप्र फाउंडेशन, चाईबासा द्वारा स्थानीय ठाकुरबाड़ी में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित प्रदीप दुबे ने विधिपूर्वक भगवान परशुराम की पूजा कराई, जबकि यजमान के रूप में वतन चौबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के कई लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजू चौबे, विनोद शर्मा, रमेश चौबे, अनूप जोशी, ईशान चौबे, निशान चौबे, गीगा दाहिमा, विकास शर्मा, अभिज्ञान शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा और ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कैलाश चौबे की विशेष सहभागिता रही। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Related Post