जमशेदपुर /पोटका
बिना चालान का अवैध बालू परिवहन करने के खिलाफ में कोवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कोवाली थाना अंतर्गत खराई घुटु में 80 सीएफटी अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण लोगों के द्वारा अवैध बालू परिवहन की सूचना मिलने के पश्चात कोवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस के द्वारा जांच के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने वैध कगजात नहीं दिखा पाया । जिससे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया। मौके पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि जप्त ट्रैक्टर के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा बिना चालान के अवैध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में सरकारी राजस्व की चोरी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा और इस तरह का अवैध कारोबारों पर निगरानी रखी जा रही है।

