Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटू में लीगल लिट्रेसी क्लब के तहत प्रतियोगिता आयोजित

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को संत जेवियर्स उच्च विद्यालय+2, लुपुंगुटू में लीगल लिट्रेसी क्लब के तहत निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में “बाल विवाह” तथा गरीबी उन्मूलन योजना विषय पर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कक्षा 11 कॉमर्स और 11 साइंस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से गांव और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना था।

अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कम उम्र में लड़का (21 वर्ष से कम) और लड़की (18 वर्ष से कम) का विवाह बाल विवाह कहलाता है। उन्होंने इस विषय पर जागरूक रहने की अपील की।

प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, सामान्य ज्ञान और सामाजिक समझ विकसित करना था।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर और हेमराज निषाद का योगदान रहा।

Related Post