Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

*सदर अस्पताल में 10 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन*

चाईबासा: सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में गुरुवार को मोतियाबिंद के 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. सेलिन सोसन टोपनो ने सभी मरीजों का ऑपरेशन किया। इनमें 9 मरीजों का ऑपरेशन फेको विधि से और एक मरीज का ऑपरेशन एसआईसीएस विधि से किया गया।

ऑपरेशन के लिए चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपीढ़ गांव से ग्रामीण मुंडा मनोरंजन प्रधान द्वारा लाए गए मरीजों के अलावा चाईबासा प्रखंड के मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज भी शामिल थे। ऑपरेशन के बाद मरीजों की आवश्यक जांच और देखभाल की गई।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद के मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

ऑपरेशन को सफल बनाने में सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर और स्वास्थ्यकर्मी मुकेश कारवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके अलावा प्रशिक्षु एएनएम छात्राओं ने भी ऑपरेशन के दौरान सहयोग किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर अस्पताल में उनका उपचार और आवश्यकतानुसार ऑपरेशन किया जा रहा है। गुरुवार को हुए ऑपरेशन में शामिल सभी 10 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया।

Related Post