उत्तर प्रदेश के बाराबस्ती गांव चंदियाना में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के 135 में जयंती कार्यक्रम का आयोजन रिंकू गौतम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान शामिल हुए। अंसार खान ने बताया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक महान नेता थे। हमारे समाज सुधारक और भारत के संविधान निर्माता थे। वह दलित और गरीबों के अधिकार की आवाज बने। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ आंदोलन चलाया और सभी का समान अधिकार देने में मदद की। 20 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ जिसे अंबेडकर जी ने बनाया था और वह सच्चे देशभक्त थे। आज हम सब मिलकर शपथ लेते हैं उनके बताए हुए रास्तेपर अपने भारत के संविधान की रक्षा करेंगे। आज के कार्यक्रम में सभी के बीच हलवा का वितरण किया। आज आयोजन में रॉबिन गौतम, विनीत गौतम, कुलदीप गौतम, सुनील गौतम, जोगी गौतम, विक्रम गौतम, रिफ़ाक़त खान आदि शामिल हुए।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के 135 वां जयंती कार्यक्रम बाराबस्ती चांदियाना के कार्यक्रम में शामिल हुए अंसार खान

