Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे: सोनाराम देवगम

चाईबासा: नोवामुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में बीएलए-2 से संबंधित एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए और बीएलए-2 का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीएलए-2 को लेकर झामुमो जिला समिति सक्रिय है और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। सोनाराम देवगम ने बीएलए-2 क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने, जनसमस्याओं के प्रति सजग रहने और आम जनता के साथ लगातार संवाद स्थापित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि बीएलए-2 के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। सभी प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

झामुमो जिला समिति के सचिव राहुल आदित्य ने कहा कि बीएलए-2 का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने को कहा।

बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा, अशोक दास, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंकू, अमीर अंसारी, नितेश कुमार करुवा, मनोज लागुरी, अलोक अजय टोपनो, जयराम उपाध्याय, नौशाद अख्तर, सवर कुमार पान, सोनू हरिवंश, सन्यासी राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव अलोक अजय टोपनो ने किया।

Related Post