Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

रामगढ़ के इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक

*रामगढ़ के इस्पात प्लांट म6*रामगढ़ :* हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार तड़के फर्नेस फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए तेज धमाके से पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। धमाके की चपेट में आकर वहां काम कर रहे नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही विधायक ममता देवी मौके पर पहुंचीं, हालात का जायजा लिया।

घटना के बाद मजदूरों, प्रबंधन, स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार कराकर सभी घायलों को रांची के देवकमल और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मजदूर फर्नेस के पास नियमित कार्य में लगे हुए थे।अचानक फर्नेस में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग व गर्म धातु की लपटों ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा उर्फ पंडित जी, छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया के रूप में हुई है।

सभी घायलों को तत्काल रांची रोड स्थित होप अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रांची के सहित अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।डॉक्टरों के अनुसार 7 मजदूरों की हालत बहुत गंभीर है। वे 80 से 90 % तक झुलस चुके हैं।सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों और मजदूरों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है।

Related Post