Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

रास्ता अवरुद्ध होने से किसानों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कोडरमा ।। डोमचांच के महेशपुर के दर्जनों किसानों ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि क्रेशर प्लांट के नाम पर कुछ लोगों द्वारा रास्ता का अवैध कब्जा कर लिया गया है। किसानों का कहना है कि गुलशन सिंह, बृजेश सिंह और उमाशंकर साव सहित कुछ लोगों ने जमीन क्रेशर प्लांट पर अतिक्रमण कर लिया है,जिससे आसपास के गरीब किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आवेदन में बताया गया है कि उक्त जमीन के आसपास के रास्तों को भी अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे खेतों तक पहुंचने में किसानों को दिक्कत हो रही है। किसानों का आरोप है कि जब भी वे अपने खेतों में जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें रोक दिया जाता है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में खेती का मौसम चल रहा है और ऐसे में रास्ता बंद होने से बोआई व अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे न केवल उनकी फसल प्रभावित हो रही है,बल्कि आर्थिक नुकसान का भी खतरा बना हुआ है। आलू का कोढ़ाई करके 15 दिन से आलू का फसल खेत में ही है,किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए तथा रास्ता खुलवाया जाए, ताकि वे अपने खेतों में आसानी से आ-जा सकें और खेती का कार्य सुचारू रूप से कर सकें।इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी,पुलिस प्रशासन और अंचलाधिकारी से जल्द हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। आवेदन देकर कार्रवाई का मांग करने वाले में सीताराम मेहता प्रदीप मेहता रामकुमार महेंद्र कुमार मेहता रोहित कुमार मेहता रंजीत कुमार मेहता उपेंद्र मेहता राजा कुमार आनंदी में रामानुज मेहता रेखा देवी अशोक मेहता पवन कुमार मेहता सुधीर मेहता राजेंद्र मेहता मुनी देवी प्रकाश नारायण मेहता सुमा देवी के नाम शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष के प्लांट के सुपरवाइजर ने बताया कि हम लोग पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है कुआं नहीं बना था डोभा टाइप का कुछ बना था वह भी मेरा जमीन में था जिस कारण भरा गया है रास्ता रोकने की जहां तक बात कही जा रही है वहां कोई सड़क नहीं था वह जमीन मेरा है तो अपना जमीन में हम बाउंड्री किए हैं आलू निकालने के कई बार उन लोग को बोले, नहीं निकाला उसके बाद हम लोग बाउंड्री किए हैं आगे उन्होंने कहा कि मेरा प्लांट में डीप बोरिंग है उन लोगों को जरूरत है तो पानी ले जा सकता है

Related Post