Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

श्रीजनी कार्निवल 2026 का भव्य आगाज़, बच्चों और महिलाओं की रचनात्मकता ने बिखेरा रंग

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में दो दिवसीय “श्रीजनी कार्निवल 2026” (चित्रांकन एवं नृत्य प्रतियोगिता) का शुभारंभ शनिवार, 4 अप्रैल को सोनारी कागल नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने काली पूजा कमेटी हॉल में धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्निवल के दौरान जमशेदपुर की 20 महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विभिन्न प्रकार के आकर्षक कपड़े, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जिसने आगंतुकों का मन मोह लिया। पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राजू मुखर्जी, ब्यूटी तिवारी और तापसी राय उपस्थित रहे। कार्निवल के दूसरे दिन, रविवार 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्णायक की भूमिका में देवांजली राय चौधरी रहेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार संध्या में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बनश्री सरकार, संदीप सिन्हा चौधुरी, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, गोबिंद मुखर्जी, शम्पा गांगुली,देबश्री नाग, सोमा सेनगुप्ता, तपती दत्ता, बुलबुल घोष, मौसमी दास, प्रिया शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post