Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

कोलकाता में ‘देवी ऑन कैनवास’ कला प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

जमशेदपुर। कला जगत के लिए एक गौरवशाली क्षण तब सामने आया जब कोलकाता में बंगाल क्रिएटिव क्लब द्वारा आयोजित भव्य कला प्रदर्शनी “देवी ऑन कैनवास” का आयोजन प्रतिष्ठित आईसीसीआर नंदलाल बोस गैलरी में किया गया। 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चली इस प्रदर्शनी में पेंटिंग, फोटोग्राफी और मूर्तिकला का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में जमशेदपुर से मोनालिसा द आर्ट संस्थान के कलाकारों ने भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। संस्थान के मार्गदर्शक आर्टिस्ट राजू मुखर्जी के साथ उनके होनहार जूनियर आर्टिस्ट्स आकांक्षा करक, त्रिशा घोष, मेघा तिवारी और संघमित्रा रॉय ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।राजू मुखर्जी और छात्रों ने बताया कि इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें देश के अनुभवी और प्रतिष्ठित कलाकारों का एक साथ जमावड़ा देखने को मिला। ऐसे मंच पर स्थानीय कलाकारों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, बल्कि दिग्गज कलाकारों से सीखने और प्रेरणा लेने का भी सुनहरा मौका प्राप्त हुआ।

Related Post