Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

युवक की मौत के बाद शव के साथ गोलमुरी थाना में प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी निवासी 20 वर्षीय कमलजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ गोलमुरी थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। थाना परिसर में शव रखकर परिजनों ने आरोपी मिलन सिंह की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, कमलजीत पर शराब के नशे में चापड़ से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Post