Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

सेवानिवृत्त सैनिक साऊ देवगम का कमारहातु में सम्मान

चाईबासा: सदर प्रखंड के कमारहातु में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे साऊ देवगम का मसकल फाउंडेशन कमारहातु की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर साऊ देवगम को उनकी पत्नी के साथ ग्राम मुंडा बिरसा देवगम और अतिथि डॉ. अनंत कुमार महतो के हाथों बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बिरसा देवगम ने कहा कि साऊ देवगम ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की और अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। अब वे अपने परिवार और गांव के लोगों के बीच रहकर अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में सोनाराम देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, बैंककर्मी अर्जुन देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम, विमल बिरुवा, तुराम देवगम, सावित्री देवगम, शिमलन देवगम, सरिता देवगम सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Related Post