Breaking
Mon. Mar 16th, 2026

सावित्री बाई फुले सेवा दल ने आयोजित किया एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर. गर्मी के आगाज के बीच 52 रक्तवीरों ने किया रक्तदान. देश के पहली महिला शिक्षाविद को समर्पित हुआ रक्तदान शिविर।

जमशेदपुर—

गर्मी जहां अपना दस्तक दे चुका, 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा. और ये ऐसा समय है जब स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में कमी आता है, ठीक इसी समय शहर के बहुचर्चित संस्थाओं में से एक सावित्री बाई फुले सेवा दल ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर. सावित्री बाई फुले के सोच, उनके आदर्शो पर चलकर, कि अस्पताल में जो इलाजरत है, उन्हें ससमय रक्त उपलब्ध हो सके, आज 52 रक्तवीरों ने रक्तदान कर जीवनदाई बनते हुए सावित्री बाई फुले के नाम समर्पित किया. इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर को एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर सहयोग प्रदान किया जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन. अतिथियों में उपस्थित रहे समाजसेवी ज्योत्स्ना सरकार, पूर्वी घोष, डॉक्टर एस के झा, चंदेश्वर भगत, शुभनारायण भगत, एस के डे, रविन्द्रर सैनी, डॉक्टर महेंद्र, रविन्द्र कुमार. संस्था के संरक्षक राजेश भगत जी के मार्गदर्शन मे महेश भगत, अजित कुमार भगत, अवधेश कुमार, उमेश राम, विनोद रजक, सुनील शर्मा, संजय केसरी, विनय कुमार भगत, सुबोध प्रभाकर, रवि शंकर, मीना देवी, धानो देवी, कुमारी देवी, हर प्रीया मुखी, विकास मुखी, धीरज मुखी सहयोग प्रदान किया।

Related Post