चाईबासा: जिला समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चन्दन कुमार ने एक दिव्यांग लाभुक हरीश बानरा को ट्राईसाइकिल प्रदान की। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के तहत प्रखंड झींकपानी, मंझारी और सोनुआ के लिए वाहनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चन्दन कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। दिव्यांग लाभुक को ट्राईसाइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। वहीं कृषि विभाग की योजना के तहत वितरित वाहनों से किसानों तक योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

